Monday 31 July 2017

Ek Kahani Aisi bhi

Small Town लड़की & बड़े शहर का so called हाय फाय लड़का on their first date!!
(अब गाँव  की लड़की  और शहर का लड़का  Date पर गए ही कैसे,  ये फिर  कभी  बताएँगे )
लड़की : (खुद  से बडबडाते हुए ) कुछ  भी हो! मुझे अपना impression तो जमाना  हैं! साबित  करना हैं  की मैं भी बड़े  शहर वाली लड़कीयों की तरह super cool हूँ!😡😞
.
Finally... on their Date location ( थोड़ा बहुत normal introduction होने के बाद)
लड़का : so... tell me something  more about  yourself!
लड़की : (हलका सा blush करते हुए जरा धीमी  आवाज  के साथ )You ask ना whatever  you want ☺
लड़का : Okay!! Tell me about  your likes & dislikes!
लड़की: ( 2-3 सेकंड का pause लेकर, आधे घंटे तक रटाया हुआ sentence बोलते हुए ) यो डूड! आई जस्ट लव्ह इंग्लिश साँग्स या!
लड़का: Ohhh... that's Cool!! Favorite song?
लड़की: वहीं... जस्टिन बीबर का Baby Baby वाला!
.
लड़का:5-6 सेकंड freeze हो के कुछ भी expression ना देते हुए, हक्काबक्का हो के दिल ही दिल में! (हाहाहाहा😂😂) Ohh great!! Thats indeed a lovely song! (फिर 2-3 सेकंड रूक के) अच्छा और कुछ बताओ!
लड़की: तुम ही पुंछो ना तुमको जो पुंछना हैं!☺
लड़का: (फिर 2-3 सेकंड रूक के) अच्छा अंग्रेजी गाने सुनती हो तो हिंदी के साथ अंग्रेजी फिल्में भी देखती होगी तूम?
लड़की: दिल मे (यार हा बोलू की ना बोलू? 😟) बिलकुल देखती हूँ जी, क्यूँ नहीं देखूंगी?
लड़का: Woww!! Twilight पसंद हैं?
लड़की: (2-3 सेकंड रूक कर, फिर Excited होकर) पसंद क्या जी first day first show देखकर आ रही हूँ!
लड़का: ( जरा shocking look देकर) First day first show देख के आ रही हूँ¿¿¿¿
लड़की: और क्या जी!! Flop हो गई पर!
लड़का: ( और ज्यादा shocking look देकर)  Flop होगई?? 😦😯 कह क्या रही हो तूम???
लड़की: Tubelight जी!! अपने सल्लू की! वहीं पुंछ रहे थे ना तुम?
लड़का: गर्दन  झुका के आँखो पे हाथ रखते  हुए  फिर दिल में ( ये सुनने से पहले मैं मर क्यूँ नहीं गया? 😢😢)
लड़की: क्या हुआ? तुम को भी बहुत पसंद आईं क्या tubelight?
लड़का: ( जरा धीमी आवाज से sarcastic way में) हाँ! मुझे तो "Tubelight" इतनी पसंद आईं की मेरे दिमाग का light  fuse हो गया!😅😂😂😢😢😢
लड़की: जी??? कुछ कहा तुमने?
लड़का: (फट्ट से जवाब देते हुए) कुछछछछ नहीं कहा यार!! चलो छोडो फिल्मों गानों की बातें! कुछ soft drink वगैरह लोगी?
लड़की: (फिर 2-3 सेकंड दुविधा में फसते हुए) जी नहीं! मैं drink नहीं करतीं! ☺☺ तुम कोक-शोक
मंगालो☺
लड़का: (10-12 सेकंड फिर freeze  होते हुए)
लड़की: (लड़के के सामने चुटकी बजाते हुए) कहाँ खो गए तुम☺☺
लड़का: ( फिर sarcastic way में बोलते हुए) कुछ नहीं! मैं भी soft drink नहीं पीता! कोक-शोक ही पी लेता हूँ बस! ☺☺😅😅😂😂
(2-3 minute बाद )
लड़का : sorry yarr... friend का message हैं! Urgent हैं! जाना होगा! I hope तूम अकेले चली जाओगी!
लड़की : (जरा nervous हो के) कोई बात नहीं!😊 मैं  चली जाऊंगी!😊
लड़की : (5-10 मीनट वहीं बैठकर दिल मे बडबडाते हुए ) मैं ही बेवकूफ हूँ! मुझे समझ जाना चाहिए था! बड़ी आईं थी कूल शूल बनने!

(After 8-9 days)

लड़का लड़की से उसका assignment लौटाते हुए : सून! तुझे thnkUu कहना था!
लड़की : (कोई भी expression ना देते  हुए ) हमममम!!
लड़का : यार दिल से thnkUu! तूने  मुझे  अपना assignment copy करने दिया!
लड़की : हममममम!
लड़की : अच्छा! अकड मत!
 मैं sorry कह रहा हूँ ना! मुझे उस दिन इस तरह से उठके जाना नही चाहिए था!😟 और तुझे तबसे ignore किया उसके लिए भी माफ कर दे!😒
लड़की : जाने दे! भूल जा!
लड़का : यार मैं sorry कह तो रहा हूँ ना !😟 पर तू भी कितनी dumb निकली 😟 तुझे आज के जमाने में थोड़ा तो UPDATED होना  चाहिए!
लड़की : (नजरे झुका के शर्मिंदगी के साथ) सही कह रहे हो तूम!
लडका : अच्छा हम दोस्त तो बन ही सकते हैं! (लड़की की तरफ दोस्ती  का हाथ बढ़ाते हुए ) Friends? ?
लड़की : (लड़के के हाथ के तरफ देखते हुए!) इसकी जरूरत नहीं  हैं! मैं  तुझे ऐसे भी notes दे दिया करूँगी!
लड़का: यार क्यों शर्मिंदा कर रही हैं? मैंने sorry कहा ना😟
लड़की : चल ठीक हैं! दोस्ती भी कर लेंगे! उस दिन तूने सवाल पुंछे ना? आज मैं पुंछती हूँ!
लड़का : हाहाहा😁 अबे तू कुछ भी पुंछ! बेटा मेरेको सब पता हैं!
लड़की : ठीक हैं फिर! चल बता! 1 hector equals to कितने acre?
लड़का : क्या??¿¿¿¿😯😮😦 पागल वागल  हो गई क्या?? कुछ ढंग का पूछ्! 😡
लड़की : कोई बात नही! 50 kg cement bag का volume बता दे!😊
लड़का : 😢😢 लगता हैं तेरा दिमाग खराब हो गया! 😢😢 अनाब शनाब बके जा रहीं हैं 😢
लड़की : अच्छा चल! plain table survey के बारे में ही बता दे!
लड़का : वो तो पिछले sem में ही पढ लिया  ना? 😡😟 इस sem में इस सवाल  का क्या काम?
लड़की : (ताली बजाते हुए ) क्या जवाब दिया  लड़के 😂😂जीयो😂😂
लड़का : मेरी माँ! साबित क्या करना चाहती हैं? 😯😦😞😏😏
लड़की : बस यही साबित कर रही थी! की कौन कितना "UPDATED" हैं! 😊😊
लड़का : ठीक हैं भाई! समझ गया! तू जीती, मैं हारा!
लड़की : (वहाँ से निकलते हुए )
लड़का:  दोस्ती तो करले लड़की! मैं तेरे को हाय फाय बनना सिखा दूँगा, तू मुझे तेरी होशियारी सीखा देना ☺

ये कहानी यहाँ खत्म हुई, लेकिन छोटे शहर वाली लड़की और बड़े शहर वाले लड़के की impossible लगने वाली love story शुरू हो गईं थी☺
~ Shraddha R. CHANDANGIR
.
P.S. - ye ek kalpnik katha hai! iska mere vaastavik jeevan se koi sambandh nahi hai! _/\_

Thursday 27 July 2017

तख़्त-ओ-ताज पे जो बैठा हैं चीख कर बैठा हैं।

बड़े ही ऊँचे ओहदे पे, जो टिक कर बैठा हैं
तुम आज भी महँगे हो, वो बिक कर बैठा हैं।
.
उम्र तुम्हारी कच्ची हैं सबको सिखाने में लगे हो
वो ज़िन्दगी के दावपेंच को, सीख कर बैठा हैं।
.
जोख़िम उठाने के डर से, ख़ुद मे छुपते रहे हो?
बुलंदियों पे जो बैठा हैं सबको दिख कर बैठा हैं।
.
ख़ामोशी से रहोगे, तो यहाँ मस्ख़रे बन जाओगे
तख़्त-ओ-ताज पे जो बैठा हैं चीख कर बैठा हैं।
~ श्रद्धा

Kahani adhuri hi sahi, Ishq mukammal hai!!

Bikes, leather/jeans jackets, check shirts, shoes, एक हाथ में steel का कड़ा, collage में हर हफ्ते किसी न किसी से पंगा या किसी lecturer से Argument! शायद ही किसी लड़की से दोस्ती, लेकिन एक दोस्त जिसकी दोस्ती माँ-बाप के रिश्ते से भी ज्यादा गहरी!

.
उपर लिखी हुई बातों से अंदाजा लगाना मुश्किल हैं की यहाँ किसी लड़के की नहीं, लड़की की बात हो रहीं हैं!😯 एक लड़की... ज्यादा किसी से लेना देना न रखने वाली... जरा मर्दाना लहजे मे बात करने वाली! दिल मे कुछ राज दफन करके अपनी ही दुनिया में खोकर रहने वाली!!

.
लेकिन इन सब के बीच में कोई एक था जो उसे जान से भी ज्यादा प्यारा था! एक ऐसा दोस्त, जो इस से दो साल senior, लेकिन अब इसका classmate कहलाने वाला!😑 जो मनमौजी था! बाग़ी था! जिंदगी और मौत की परवाह न करते हुए तेज रफ्तार से bike भगाने वाला! हर आती जाती लड़की से flirt करने वाला, Restaurant के owner से ले के Restaurant के waiter तक जी जान वाली दोस्ती रखने वाला! गरीब cancer patients के लिए अपनी जेब से donation देने वाला लेकिन खुद दिन में 10-12 cigarette फूँकने वाला!😑

.
वैसे तो वो अक्सर कहता था
मेरी माँ, लड़की की तरह रहा कर! कुछ नजाकत, कुछ शर्म-ओ-हया सीख ले! लड़की की तरह कपड़े पहन लिया कर! ज्यादा नहीं, पर थोड़ा बहुत मेक अप कर लिया कर!
कह तो देता था! फिर न जाने क्यूँ, collage छूटने के बाद कहता था, चल तेरी Activa मुझे दे दे! मेरी pulsar तू चला ले!
और लड़की कहती थी, बस!!! साले तेरी यही बात तो मेरे समझ में नहीं आती! तेरे दिल में कुछ और चलता हैं, तेरी जुबान पे कुछ और होता हैं! आखिर चीज क्या हैं बे तू??
और लडका हमेशा की तरह कहता था! कितनी बार कहा हैं! इतना दिमाग मत लगाया कर! तेरे घुटने दर्द करेंगे!😂

.
वो अलग था! वो सबसे अलग था! कुछ राज तो उसके भी थे! खैर...

.
2 साल होगए! वो शहर छोड़कर! उसे छोड़कर!

.
आज भी अगर किसी से अनबन हो जाती हैं, तो वो दिन याद आते हैं! उसका किसी से झगड़ा होता था, तो सामने वाले का मुँह तूट जाता था! लेकिन लड़की की किसी से लड़ाई हो, तो लड़का हाथ पैर जोड़ के सामने वाले से कहता था, जाने दे ना भाई! माफ करदे!

.
हर आती जाती लड़की से flirt करने वाला लेकिन इस लड़की की सच्ची care करने वाला!
.
वो आखिरी दिन था! दोनों जानते थे! आज के बाद कोई किसी से नहीं मिलेगा! अगले दिन, सुबह station पे मिलना तय हुआ था! पूरी रात रो कर, अगली सुबह station पर लड़की इंतजार कर रही थी! बार बार घड़ी की तरफ देख रही थी! दिल ही दिल में उसे गालिया भी दे रही थी! Train का वक्त हो चूका था! ये इसका फोन क्यूँ नहीं लग रहा? Train आती ही होगी! उतने में पीछे से एक 9-10 साल का बच्चा आया! और लड़की के हाथ मे एक लेटर थमा गया! लेटर के उपर लिखा था! इसे plz घर जाकर पढ़ना! लड़की समझ चुकी थी! वो नहीं आएगा! Train भी platform पर आ चूकी थी!

.
आज भी वो लेटर संभालके रखा हैं! उसने लिखा था, अगर तू मेरी होती तो कसम से दुनिया की परवाह न करते हुए मेरी जगह तू घोडी पे बैठकर मेरे दरवाजे पर बारात ले आती! पूरी जिंदगी भर तू bike चलाती और मैं तेरे पीछे बैठता! लेकिन अब तुझे बदलना होगा! लोगों से मिलना होगा! न चाहते हुए भी 4 लोगों में बैठकर हसना होगा! मैंने तुझे कभी नहीं पुंछा की तेरे दिल में आखिर ऐसी कौनसी बातें हैं, ना तूने मुझे कभी पुंछा! लेकिन सब भूलकर तुझे बदलना होगा! आगे बढ़ना होगा! जिंदगी बहुत लंबी हैं, और ये किसी के आगे नहीं झुकती! हमें ही जिंदगी से समझौता करना पड़ता हैं! मेरी जान, plz अपने आप को बदल! जिंदगी को जीना सीख! Take Care!

.
किसी और के लिए ना सही,उसके लिये ही सही! अब लड़की वाकई बदल गईं हैं ! कहीं कुछ अनबन होने की गुंजाइश भी हो तो sorry कहना सीख गईं है!☺ Gym में dumbbell उठाने वाले हाथ, अब बेलन चलाना सीख गए हैं☺ अबे, ओय की जगह बातों में तहजीब आ गईं हैं☺ सुबह 4 बजे WWE की Live match देखने के लिए उठने की बजाय, अब देर रात तक मीर तकी मीर की शायरी पढ़ी जाती हैं☺ सोते वक्त भी अक्सर चश्मा वैसे के वैसा रह जाने वाली आँखों पर अब काजल और mascara लगाएँ बीना कोई selfie नहीं ली जाती, इसी उम्मीद में की शायद किसी गुमनाम Facebook ID से आज भी उसे वो देखता हो!☺ सब का कुछ न कुछ अतिथ होता हैं! कोई उसे भूल जाता हैं, तो कोई उससे बाहर नहीं आ पाता! collage के उन कुछ सालों ने लड़की को फिर से जीना सीखा दिया था!☺ हसना सीखा दिया था! ☺ सब की अपनी मजबूरी होती हैं! वो कहाँ हैं, क्या करता हैं ये उसने भी कभी जानने की कोशिश नहीं की!  शायद वो भी समझ चूकी थी, ये कहानी भले ही अधूरी हो, इश्क मुकम्मल हैं☺

Saturday 22 July 2017

Benaam Rishta

गले मे गमछा! 24 घंटे मुँह मे गुटखा! आवारागर्दी में साथ देने वाले उसके 4 कमिने दोस्त! और college के बाहर footpath पे इस तरह डेरा जमाए बैठना जैसे वो footpath उसके ससूर जी ने उसे दहेज मे दिया हो!😑
शायद ही किसी लड़की को ऐसी quality वाला लड़का पसंद आए! पर जब मत ही मारी गईं हो तो कोई क्या कर सकता हैं!! 😏

अभी भी वक़्त हैं, पढ़ ले!! आगे बहुत पचताएगा!!
हमेशा की तरह आज भी मेरा वहीं dialogue!
अरे जान! पढ़ाई गईं भाड़ में! बाप का पैसा किस दिन काम आएगा?
हमेशा की तरह उसका भी वहीं जवाब!

यार कुछ भी बोल! तेरी roommate के आगे तो कसम से कटरीना भी फिकी हैं!😆😁
अच्छा?? इतना मर रहा हैं तो जा उसके पास! मुझसे मिलने क्यूँ आता हैं!😡😡😔

ठीक हैं! तू कहती हैं तो आज से ही तुझसे मिलना जुलना बंद😂😂
मेरी आँखों मे देखते हुए हँसकर उसका ये कहना, और
हमेशा की तरह मेरा नजरें चुराकर कहना
हा ठीक है ठीक हैं!! नाटक मत कर! बड़ा आया मिलना जुलना बंद करने वाला!! जा दफा हो! तेरे वो 4 चमचे तेरा इंतजार कर रहें होंगे!😡😞😔😏

अबे ओय!! तू मुझको गाली दे दे! पर मेरे दोस्तों को कुछ बोला तो याद रख!😠😡
(और सौतन कि तरह, मेरा उसके दोस्तों से जलकर ये कहना)
हा चल चल निकल! आया बड़ा दोस्तों का ठेकेदार! 😠😞😒

प्यार-व्यार, मोहब्बत, commitment ऐसा तो कुछ हम दोनों में कभी नहीं था! पर दोनों जानते थे, हमारे रिश्ते को किसी नाम की जरूरत नहीं!

अक्सर मैं कहती थी! चलो, किसी ऐसी जगह चलें! जहाँ सिर्फ तुम हो; और मैं हूँ!
क्या??? सिर्फ मैं और तुम??? बेटा... अच्छे घर की लडकीयाँ ऐसी बाते नहीं करती!😆😁😄 हा हा हा हा!
और हमेशा की तरह उसका ऐसे ही बात को टाल देना!

( कभी कभी समझ नहीं आता था, कि शराफत का चोला पहनकर लड़कीयों का फायदा उठाने वाले सही हैं, या गालीगलोच और आवारागर्दी करने वाला, लेकिन कभी मेरा हाथ तक न पकड़ने वाला, ये सही हैं!) खैर....

तेरे दिल मे कुछ तो बाते हैं, जो तू बताता नहीं हैं! और वो बातें तुझे मुझको बता देनी चाहिए!
अरे पगली, इतना मत सोचा कर! इतना दिमाग पढ़ाई में लगाएगी, तो आगे चलके पती भी अच्छा पढ़ा लिखा मिलेगा!

पढा लिखा पती तो मुझे मिलने से रहा! क्यूँ की तूने तो पढ़ाई छोड़ दी ना! 😉😄😃
इस बार मेरा उसकी आँखों में देखते हुए, हँसकर ऐसे कहना....
हा चल ठीक हैं! मैं निकलता हूँ! और इतना कहकर उसका आँखें चुराकर भाग जाना!

2 साल हो गए! वो शहर छोड़कर! उसे छोड़कर!

आज भी अक्सर wrong numbers आते हैं! मेरे hello कहने पर, कुछ पल ख़ामोशी रहती हैं! फिर उधर से आवाज़ आती हैं, ये फलाने वलाने का नंबर हैं क्या?

और मैं भी हँसकर कह देती हूँ, जी नहीं! इस बार भी शायद आपने गलत नंबर लगाया हैं!😊😊

Thursday 6 July 2017

आजकल तो कड़ी धूप को लिए, दिसम्बर भी आता हैं।

दिल मे ख़स्ता बंजरपन, आँखों में समंदर भी आता हैं
आजकल तो कड़ी धूप को लिए, दिसम्बर भी आता हैं।
.
यूँ तो इस दिल को यक़ीन हैं की वो भूल चुका हैं मुझको
ग़ौरतलब हैं की अक्सर शामों में, राँग नंबर भी आता हैं।
.
तहज़ीब बरक़रार रखी हैं हमने अपने पुर्खों की आज भी
पेपर बिल लाने वाला दो पल, घर के अंदर भी आता हैं।
.
ये नुक़ीले लफ्ज मेरी सोच से भी, ज्यादा महँगे पड़ रहें हैं
बात मानो तो बाज़ार में सस्ता वाला, ख़ंजर भी आता हैं।
~ श्रद्धा