Wednesday 13 January 2016

सोच अपनी अपनी....

A CONVERSATION BETWEEN YOUNGER BROTHER & ELDER SISTER
.
SISTER :- (भाई के पास आकर)  ए छोटू... तेरा mobile दिखा तो जरा....??
.
BROTHER:- (बहन कि तरफ बिना देखे mobile पे chatting करते हुए) क्यो???
.
SISTER:-  ( भाई के कंधे हिलाते हुए) अरे दिखा ना यार दो मिनट....
.
BROTHER:-  (जरासा irritate होकर) क्यो चाहिए तुझे मेरा mobile?? तेरे mobile को क्या हुआ?? >_<
.
SISTER:-  (भाई को चिडाते हुए) कल चुपके से तेरे mobile में तेरी girlfriend की फोटो देखी थी... वो mummy को दिखानी हैं। :D
.
BROTHER:- ( बहन की तरफ गुस्से से देखते हुए) बकवास बंद कर अपनी  >_<
.
SISTER:- हाहाहाहाहाहा.... अरे यार... मजाक कर रही थी... तेरा Birthday था ना कल... शाम को तो तूने हमारे साथ celebrate किया... लेकिन रात को जो दोस्तों के साथ celebrate किया उसकी photos देखनी हैं।
.
BROTHER:-  (mobile से एक नजर हटाकर बहन कि तरफ देखते हुए) तुझे क्यो देखनी हैं हम friends की photos?? -_- जा अपना काम कर!!!
.
SISTER:- (भाई के पास बैठते हुए) दिखा ना यार... क्यो भाव खा रहा हैं??
.
BROTHER:- ( 5 seconds बहन की तरफ देखकर) ठिक हैं ले... लेकिन यही देख... और जल्दी वापस कर!!!
.
SISTER:- ( Mobile कि gallery खोलकर पहला फोटो देखते हुए) हममममममम्...
.
BROTHER:-  क्या हमममममम्??
.
SISTER:- देख रही हूँ... हम लड़कियों के तो गिने चुने friends रहते हैं... तुम लड़को की इतनी पलटन कहाँ से जमा हो जाती हैं?? :O
.
BROTHER:- (उसे अनदेखा करते हुए)
.
SISTER:- (धीरे धीरे photos देखते हुए) तेरी तो जम के पिटाई हुई लगता हैं :D मेरी भी कसर निकाल ली इन लोगों ने ;)
.
BROTHER:- ( बहन कि हाथों से mobile लेते हुए) चल अब देख के हो गया हो तो वापस कर!!
.
SISTER:- ( फिर से mobile छिनते हुए) रूक ना यार... ( 3 seconds बाद)
Waoooooo.... cake तो superb था!! मैंने जो लाया था, उससे भी ज्यादा!! :/
.
BROTHER:- ( हल्का सा गुस्सा करते हुए) अरे मेरी माँ... cake जैसा cake था!! तू जल्दी देख और वापस कर!! >_<
.
SISTER:- अरे ये क्या??? सारे Birthday photos खत्म?? इसमें तो वो photos हैं ही नहीं??
.
BROTHER:- ( माथे पे शिकन के साथ) वो photos ??? कौन से वो photos?? :o
.
SISTER:- अरे वहीं photos... जिसमें cake cut करके सब एक दुसरे के मुँह पे लगाते हैं...!!! वहीं तो main photos होते हैं ना हर Birthday Party के?? वो तो इसमें हैं ही नहीं!! Friend के mobile में हैं क्या??
.
BROTHER:- (बहन कि तरफ देखते हुए) नहीं... वो Photos नहीं हैं क्योकी वैसा कुछ हुआ ही नहीं!!
.
SISTER:- नही हुआ?? :O अरे ऐसा कैसे हो सकता हैं? तेरे friends ने तेरे मुँह पे cake नहीं लगाया?? :O
.
BROTHER:- (सिर्फ एक शब्द में जवाब) नहीं!!!
.
SISTER:- पर ऐसा हो कैसे सकता हैं?? तुम लोग first year के college going students??? फिर भी ऐसा नहीं हुआ?? ऐसा क्यो????.
.
BROTHER:- ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योकी ऐसा करने के लिए मैंने मना कर दिया।
.
SISTER:- क्यो मना कर दिया? ये तो आजकल का fashion हैं ना?? फिर भी??
.
BROTHER:- ( हल्का सा मुस्कूराकर) FASHION?? आखिर FASHION कहते किसे हैं?? वो... जो चार लोगों में अच्छा लगे? वो... जिससे हमें और साथ साथ दुसरों को भी खुशी हो??  Right??? और कौन बनाता हैं ये fashion?? हम?? हमारे जैसा youth?? वो youth जो देश कि गरीबी के लिए, या एक वक्त की रोटी को तरसते उन गरीब बच्चों के लिए हमदर्दी दिखाता हैं... वो?? वो बनाते हैं ये Fashion??
इसका तो एक ही मतलब होता हैं!! या तो हम  झूठे हैं?? या फिर... ये हमदर्दी भी हमारे लिए सिर्फ एक Fashion हैं!!! आज भी हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जिनका Daily Income 10-20 rs. से ज्यादा नहीं...!! और ऐसी situation मे हम 400-500 rs. का cake जो उन लोगों ने कभी चखा भी नहीं होगा उसको महज Fashion के नाम पे या चंद पलो की झूठी खुशी के लिए waste कर देते है?? ये कैसा खोखला fashion हैं? 500 कि जगा 1000 का भी cake लाया तो problem नहीं हैं, लेकिन खाने की चीज को महज fashion के नाम पे waste कर देना वो भी उस देश में जहाँ अन्न को पूर्णब्रम्ह कहाँ जाता हैं ये बात समझ नहीं आती। खुशियाँ मनाने के अपने अपने तरीके हैं लेकिन, अगर हम देश के जागरूक नागरिक होने का दावा करते हैं तो उसी देश के लिए थोड़ा sensible होना भी अपनी responsibility हैं।
.
SISTER:- बात तो तुने बिलकुल सही कहीं... लेकिन तेरी ये बात सुनकर तेरे friends मे सेें कोई तुझपर हँसा??
.
BROTHER:- हममममम्.... कुछ पैसे वाले थे, जो ऐसा सुनकर हँस पड़े... लेकिन कुछ दिमाग वाले थे, जिनके चेहरों पर बदलाव के हावभाव दिखाई दिए।
~ अनामिका (13 January 2016)