Monday 31 July 2017

Ek Kahani Aisi bhi

Small Town लड़की & बड़े शहर का so called हाय फाय लड़का on their first date!!
(अब गाँव  की लड़की  और शहर का लड़का  Date पर गए ही कैसे,  ये फिर  कभी  बताएँगे )
लड़की : (खुद  से बडबडाते हुए ) कुछ  भी हो! मुझे अपना impression तो जमाना  हैं! साबित  करना हैं  की मैं भी बड़े  शहर वाली लड़कीयों की तरह super cool हूँ!😡😞
.
Finally... on their Date location ( थोड़ा बहुत normal introduction होने के बाद)
लड़का : so... tell me something  more about  yourself!
लड़की : (हलका सा blush करते हुए जरा धीमी  आवाज  के साथ )You ask ना whatever  you want ☺
लड़का : Okay!! Tell me about  your likes & dislikes!
लड़की: ( 2-3 सेकंड का pause लेकर, आधे घंटे तक रटाया हुआ sentence बोलते हुए ) यो डूड! आई जस्ट लव्ह इंग्लिश साँग्स या!
लड़का: Ohhh... that's Cool!! Favorite song?
लड़की: वहीं... जस्टिन बीबर का Baby Baby वाला!
.
लड़का:5-6 सेकंड freeze हो के कुछ भी expression ना देते हुए, हक्काबक्का हो के दिल ही दिल में! (हाहाहाहा😂😂) Ohh great!! Thats indeed a lovely song! (फिर 2-3 सेकंड रूक के) अच्छा और कुछ बताओ!
लड़की: तुम ही पुंछो ना तुमको जो पुंछना हैं!☺
लड़का: (फिर 2-3 सेकंड रूक के) अच्छा अंग्रेजी गाने सुनती हो तो हिंदी के साथ अंग्रेजी फिल्में भी देखती होगी तूम?
लड़की: दिल मे (यार हा बोलू की ना बोलू? 😟) बिलकुल देखती हूँ जी, क्यूँ नहीं देखूंगी?
लड़का: Woww!! Twilight पसंद हैं?
लड़की: (2-3 सेकंड रूक कर, फिर Excited होकर) पसंद क्या जी first day first show देखकर आ रही हूँ!
लड़का: ( जरा shocking look देकर) First day first show देख के आ रही हूँ¿¿¿¿
लड़की: और क्या जी!! Flop हो गई पर!
लड़का: ( और ज्यादा shocking look देकर)  Flop होगई?? 😦😯 कह क्या रही हो तूम???
लड़की: Tubelight जी!! अपने सल्लू की! वहीं पुंछ रहे थे ना तुम?
लड़का: गर्दन  झुका के आँखो पे हाथ रखते  हुए  फिर दिल में ( ये सुनने से पहले मैं मर क्यूँ नहीं गया? 😢😢)
लड़की: क्या हुआ? तुम को भी बहुत पसंद आईं क्या tubelight?
लड़का: ( जरा धीमी आवाज से sarcastic way में) हाँ! मुझे तो "Tubelight" इतनी पसंद आईं की मेरे दिमाग का light  fuse हो गया!😅😂😂😢😢😢
लड़की: जी??? कुछ कहा तुमने?
लड़का: (फट्ट से जवाब देते हुए) कुछछछछ नहीं कहा यार!! चलो छोडो फिल्मों गानों की बातें! कुछ soft drink वगैरह लोगी?
लड़की: (फिर 2-3 सेकंड दुविधा में फसते हुए) जी नहीं! मैं drink नहीं करतीं! ☺☺ तुम कोक-शोक
मंगालो☺
लड़का: (10-12 सेकंड फिर freeze  होते हुए)
लड़की: (लड़के के सामने चुटकी बजाते हुए) कहाँ खो गए तुम☺☺
लड़का: ( फिर sarcastic way में बोलते हुए) कुछ नहीं! मैं भी soft drink नहीं पीता! कोक-शोक ही पी लेता हूँ बस! ☺☺😅😅😂😂
(2-3 minute बाद )
लड़का : sorry yarr... friend का message हैं! Urgent हैं! जाना होगा! I hope तूम अकेले चली जाओगी!
लड़की : (जरा nervous हो के) कोई बात नहीं!😊 मैं  चली जाऊंगी!😊
लड़की : (5-10 मीनट वहीं बैठकर दिल मे बडबडाते हुए ) मैं ही बेवकूफ हूँ! मुझे समझ जाना चाहिए था! बड़ी आईं थी कूल शूल बनने!

(After 8-9 days)

लड़का लड़की से उसका assignment लौटाते हुए : सून! तुझे thnkUu कहना था!
लड़की : (कोई भी expression ना देते  हुए ) हमममम!!
लड़का : यार दिल से thnkUu! तूने  मुझे  अपना assignment copy करने दिया!
लड़की : हममममम!
लड़की : अच्छा! अकड मत!
 मैं sorry कह रहा हूँ ना! मुझे उस दिन इस तरह से उठके जाना नही चाहिए था!😟 और तुझे तबसे ignore किया उसके लिए भी माफ कर दे!😒
लड़की : जाने दे! भूल जा!
लड़का : यार मैं sorry कह तो रहा हूँ ना !😟 पर तू भी कितनी dumb निकली 😟 तुझे आज के जमाने में थोड़ा तो UPDATED होना  चाहिए!
लड़की : (नजरे झुका के शर्मिंदगी के साथ) सही कह रहे हो तूम!
लडका : अच्छा हम दोस्त तो बन ही सकते हैं! (लड़की की तरफ दोस्ती  का हाथ बढ़ाते हुए ) Friends? ?
लड़की : (लड़के के हाथ के तरफ देखते हुए!) इसकी जरूरत नहीं  हैं! मैं  तुझे ऐसे भी notes दे दिया करूँगी!
लड़का: यार क्यों शर्मिंदा कर रही हैं? मैंने sorry कहा ना😟
लड़की : चल ठीक हैं! दोस्ती भी कर लेंगे! उस दिन तूने सवाल पुंछे ना? आज मैं पुंछती हूँ!
लड़का : हाहाहा😁 अबे तू कुछ भी पुंछ! बेटा मेरेको सब पता हैं!
लड़की : ठीक हैं फिर! चल बता! 1 hector equals to कितने acre?
लड़का : क्या??¿¿¿¿😯😮😦 पागल वागल  हो गई क्या?? कुछ ढंग का पूछ्! 😡
लड़की : कोई बात नही! 50 kg cement bag का volume बता दे!😊
लड़का : 😢😢 लगता हैं तेरा दिमाग खराब हो गया! 😢😢 अनाब शनाब बके जा रहीं हैं 😢
लड़की : अच्छा चल! plain table survey के बारे में ही बता दे!
लड़का : वो तो पिछले sem में ही पढ लिया  ना? 😡😟 इस sem में इस सवाल  का क्या काम?
लड़की : (ताली बजाते हुए ) क्या जवाब दिया  लड़के 😂😂जीयो😂😂
लड़का : मेरी माँ! साबित क्या करना चाहती हैं? 😯😦😞😏😏
लड़की : बस यही साबित कर रही थी! की कौन कितना "UPDATED" हैं! 😊😊
लड़का : ठीक हैं भाई! समझ गया! तू जीती, मैं हारा!
लड़की : (वहाँ से निकलते हुए )
लड़का:  दोस्ती तो करले लड़की! मैं तेरे को हाय फाय बनना सिखा दूँगा, तू मुझे तेरी होशियारी सीखा देना ☺

ये कहानी यहाँ खत्म हुई, लेकिन छोटे शहर वाली लड़की और बड़े शहर वाले लड़के की impossible लगने वाली love story शुरू हो गईं थी☺
~ Shraddha R. CHANDANGIR
.
P.S. - ye ek kalpnik katha hai! iska mere vaastavik jeevan se koi sambandh nahi hai! _/\_